आरती ॐ जय सरस्वती माता – Saraswati Mata Aarti

Aum Jai Saraswati Mata Arti

आरती ॐ जय सरस्वती माता

ॐ ऐं सरस्वत्ये नमः

ॐ जय सरस्वती माता, मैया जय सरस्वती माता।
सद्गुण, वैभवशालिनि, त्रिभुवन विख्याता ।। ॐ जय…

चन्द्रवदनि, पद्मासिनि द्युति मंगलकारी।
सोहे हंस-सवारी, अतुल तेजधारी।। ॐ जय…

बायें कर में वीणा, दूजे कर माला।
शीश मुकुट-मणि सोहे, गले मोतियन माला ।। ॐ जय…

देव शरण में आये, उनका उद्धार किया।
पैठि मंथरा दासी, असुर-संहार किया।। ॐ जय…

वेद-ज्ञान-प्रदायिनी, बुद्धि-प्रकाश करो।।
मोहज्ञान तिमिर का सत्वर नाश करो।। ॐ जय…

धूप-दीप-फल-मेवा-पूजा स्वीकार करो।
ज्ञान-चक्षु दे माता, सब गुण-ज्ञान भरो।। ॐ जय…

माँ सरस्वती की आरती, जो कोई जन गावे।
हितकारी, सुखकारी ज्ञान-भक्ति पावे।। ॐ जय…

ॐ ऐं सरस्वत्ये नमः

***

First Most Auspicious Day of 2012 – Vasant Pachami

Attachments

  1. Aarti Saraswati Mata Ki (244.2 KiB)
    ॐ जय सरस्वती माता


You Might Also Like:

Leave a Reply


*

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)
More in Mantra, Stotra & Stuti (5 of 66 articles)